एअर इंडिया के नए प्रमुख इल्कर आयसी की विदेशी पृष्ठभूमि की जांच करेगा गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय टाटा समूह की विमानन कंपनी एअर इंडिया के नवनियुक्त एमडी और सीईओ इल्कर आयसी की पृष्ठभूमि की विस्तृत जांच करेगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि परंपरा के अनुरुप भारत में अहम पदों पर नियुक्त होने वाले सभी विदेशी नागरिकों की पृष्ठभूमि का परीक्षण किया जाता है और आयसी के मामले में भी यहीं किया जाएगा।