एअर इंडिया के फ्लाइट अटेंडेंट ने बच्ची को गोद में उठाकर किया शांत, वायरल हुआ वीडियो

एअर इंडिया की फ्लाइट में बच्ची को गोद में उठाकर शांत करते फ्लाइट अटेंडेंट का वीडियो वायरल हो गया है। जीवन वेंकटेश नामक इंस्टाग्राम यूज़र ने बच्ची को लेकर टहलते फ्लाइट अटेंडेंट का वीडियो शेयर कर लिखा, "हैरानी की बात है कि मेरी बेटी...(फ्लाइट अटेंडेंट) के कंधे पर...शांत हो गई। उनका शुक्रिया।" वेंकटेश ने फ्लाइट अटेंडेंट को टैग किया है।