केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि एअर इंडिया के निजीकरण की प्रक्रिया चल रही है और वित्तीय बोलियां खोलने से पहले तकनीकी बोलियों का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया, "हमें तकनीकी बोलियां और वित्तीय बोलियां प्राप्त हुई हैं जो सीलबंद लिफाफों में हैं।" बतौर रिपोर्ट्स, एअर इंडिया के लिए कई वित्तीय बोलियां मिली हैं।