inshorts

एअर इंडिया ने की सेवानिवृत्ति के बाद पायलटों को 5 साल के लिए फिर से नियुक्त करने की पेशकश

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने अपने बेड़े में 300 नए विमानों को शामिल करने की रिपोर्ट्स के बीच अपने पायलटों को रिटायरमेंट के बाद 5-साल के लिए दोबारा काम पर रखने की पेशकश की है। एक इंटरनल कम्युनिकेशन के अनुसार, एयरलाइन सेवानिवृत्त पायलटों को कमांडर्स के रूप में फिर से नियुक्त करने पर विचार कर रही है।