एअर इंडिया ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सप्ताह में दो-बार संचालित होने वाली दिल्ली-मॉस्को उड़ान को रद्द कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के आसमान और उसके आसपास की हवाई गतिविधियों से खतरे के कारण अंतर्राष्ट्रीय बीमा कंपनियों ने उड़ान के दौरान एयरक्राफ्ट पर बीमा देने से मना कर दिया है इसलिए एअर इंडिया ने यह फैसला लिया।