एआई का इस्तेमाल कर छात्रों ने बनाया बिना ड्राइवर के चलने वाला चार-पहिया इलेक्ट्रिक वाहन

पुणे स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के छात्रों के एक समूह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर बिना ड्राइवर के चलने वाला चार-पहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाया है। इस वाहन को चार्ज होने में 4 घंटे लगते हैं और यह 40 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। यह वाहन दुर्घटना कम करने के उद्देश्य से बनाया गया है।