वॉलनट के सीईओ रोशन पटेल ने बताया है कि उन्होंने एक फाउंडर की फेक लिंक्डइन प्रोफाइल बनाई थी जिसे 24 घंटे के अंदर फंडिंग का ऑफर मिला। पटेल ने 'चैड स्मिथ' नामक प्रोफाइल में एआई की मदद से बनाए गए 'एक विदेशी गोरे शख्स' का चेहरा लगाया था और उसे स्ट्राइप का कर्मचारी व स्टैनफोर्ड का ड्रॉपआउट बताया था।