एआई के इस्तेमाल से बनाई गई तस्वीर ने यूएस में जीता कला पुरस्कार, कलाकारों ने की आलोचना

कोलोराडो (अमेरिका) में वार्षिक कला प्रतियोगिता में डिजिटल कला श्रेणी में एआई के इस्तेमाल से बनाई गई तस्वीर को प्रथम पुरस्कार देने के फैसले की कई कलाकारों ने आलोचना की है। जेसन ऐलन ने तस्वीर बनाने के लिए मिडजर्नी नामक एआई प्रोग्राम का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा, "मैं माफी नहीं मांगूंगा...मैं जीत गया। मैंने कोई नियम नहीं तोड़ा है।"