एआई के लिए स्थापित होंगे 3 सेंटर, 'मेक एआई इन इंडिया, मेक एआई फॉर इंडिया': सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करते हुए देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के 3 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, "मेक एआई इन इंडिया, मेक एआई फॉर इंडिया (भारत में एआई बनाओ, भारत के लिए एआई बनाओ)।" बकौल सीतारमण, देश के अग्रणी उद्योग पार्टनर्स रिसर्च करने में साझेदारी करेंगे।