inshorts

एआई के साथ 7,800 जॉब्स को रिप्लेस कर सकती है आईबीएम: कंपनी के सीईओ अरविंद कृष्णा

आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के साथ 7,800 जॉब्स को रिप्लेस किया जा सकता है। उन्होंने 'ब्लूमबर्ग' से कहा कि कंपनी कुछ वर्षों में एआई से रिप्लेस करने वाले हायरिंग को रोकने की उम्मीद कर रही है और बैक ऑफिस कार्यों में भर्ती को कम कर कुछ विभागों में हायरिंग रोकी गई है।