एआई से किन क्षेत्रों में जा सकती हैं सबसे ज़्यादा नौकरियां, बड़ी शख्सियत का चौंकाने वाला अनुमान

भारतीय-अमेरिकी निवेशक विनोद खोसला ने कहा है कि आने वाले 5 साल में 80% नौकरियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के चलते खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, लॉ, हेल्थ और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों पर एआई का सबसे ज़्यादा प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि एआई से ऐसे अवसर पैदा भी होंगे जिनके बारे में आज हम सोच भी नहीं सकते।