एक EMI चूकने की कीमत! आखिर कितना घट सकता है क्रेडिट स्कोर, समझें पूरा कैलकुलेशन

ईएमआई चुकाने में 1-7 दिन की देरी से कोई असर नहीं पड़ता है लेकिन 1 महीने की देरी पर क्रेडिट स्कोर 50–100 अंक तक गिर सकता है। वहीं, 2-3 महीने की देरी को 'सीरियस डिफॉल्ट' माना जाता है और स्कोर बड़ी तेज़ी से गिर सकता है। इससे ज़्यादा देरी पर बैंक आपके अकाउंट को नॉन परफॉर्मिंग असेट मान लेता है।