हिमाचल प्रदेश में शिकारी देवी का मंदिर है जो 3,359 मीटर की ऊंचाई पर बना है। इसके ऊपर आज तक कोई छत नहीं बना पाया है। कहा जाता है कि अगर किसी ने छत बनाई भी तो यहां वो टिक नहीं पाती है। बताया जाता है कि मंदिर के ऊपर से पक्षी या विमान भी नहीं उड़ पाते हैं।