ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सपोर्ट स्टाफ के एक अन्य सदस्य की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है जिसके बाद टीम का ट्रेनिंग सेशन रद्द कर दिया गया। इससे कल से शुरू होने वाला भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट प्रभावित हो सकता है। मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाज़ी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर कोविड-19 संक्रमित मिले थे।