राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया है कि एक अभियुक्त को दिल्ली से गुजरात लेकर जा रही गुजरात पुलिस के वाहन के जयपुर के भाबरू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा, "शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर...दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।"