मेटा के 24-वर्षीय कर्मचारी ने बताया है कि उसकी $700,000 नेटवर्थ है। उसने कहा, "खुशकिस्मत हूं कि...इतनी कम उम्र में इतना कमा लिया...अब काम नहीं करना चाहता...लेकिन परिवार के चलते नौकरी करनी पड़ रही है"। बकौल शख्स, उसका लक्ष्य $3 मिलियन का है और वह एक-एक डॉलर बचाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल वह करीब ₹3.2 करोड़ कमाता है।