विजय हज़ारे ट्रॉफी में सोमवार को एक ओवर में 7 छक्के देने वाले उत्तर प्रदेश के स्पिनर शिवा सिंह का 2018 में 360° बॉलिंग ऐक्शन वायरल हुआ था। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी (अंडर-23) के एक मैच में वह गेंद डालने से पहले रन-अप के दौरान 360° घूम गए थे। अंपायर ने गेंद को 'डेड बॉल' घोषित कर दिया था।