inshorts

एक कार ने मारी टक्कर तो हवा में उड़ा बाइकर, फिर दूसरी कार ने मारी टक्कर; वीडियो वायरल

पूर्वी गोदावरी (आंध्र प्रदेश) में एक बाइकर को दो कारों द्वारा टक्कर मारे जाने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। सड़क पार करते वक्त बाइकर को एक कार ने टक्कर मारी तो वह हवा में उड़ता दिखा जिसके बाद दूसरी कार ने उसे टक्कर मारी और वह ज़मीन पर घिसटता चला गया। घटना में युवक को मामूली चोटें आईं।