सतना (मध्य प्रदेश) में किस्त वसूली को लेकर हुए विवाद में फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों ने गुरुवार को पिता-पुत्र पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया जिससे दोनों झुलस गए। पुलिस के अनुसार, बेटे ने बैंक से ₹75,000 का लोन लिया था और सितंबर की ₹4,100 की किस्त नहीं चुकाने पर कर्मचारी उसके घर पहुंचे और भड़क गए व गाली-गलौच की।