एक कार्यक्रम में गुजरात के मंत्री पर उड़ाए गए ₹500 के नोट, सामने आया वीडियो

राजकोट (गुजरात) में एक 'भक्ति संगीत कार्यक्रम' में मंत्री अरविंद रैयाणी पर ₹500 के नोट उड़ाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'ये देश है वीर जवानों का...' गाना सुनाई दे रहा है और कुछ लोग नोट उड़ाते दिख रहे हैं। वीडियो पर एक यूज़र ने कहा, "बीजेपी के मंत्री पैसे नहीं उड़ाएंगे तो कौन उड़ाएगा।"