एक गधे की मौत के बाद बिहार में क्यों 65 लोगों पर दर्ज किया गया केस?
बक्सर (बिहार) में बीते दिनों एक गधे की मौत के बाद 65 लोगों पर केस दर्ज किया गया। बकौल पुलिस, करंट लगने से गधे की मौत के बाद ग्रामीण मुआवज़े की मांग को लेकर पावर ग्रिड कार्यालय में घुस गए और 3-घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित की। बिजली विभाग के एसडीओ की शिकायत पर ग्रामीणों पर केस दर्ज किया गया।