एक चम्मच ने बदल दी किस्मत, भारतीय उद्यमी को 'शार्क टैंक US' में मिली ₹3 करोड़ की डील
भारतीय डिज़ाइनर राहुल अग्रवाल ने अपने फोल्ड होने वाले मापने के चम्मच 'पॉलीगन्स' के लिए 'शार्क टैंक-US' में $350,000 (करीब ₹3.3 करोड़) की डील हासिल की। आमतौर पर अलग-अलग मात्रा नापने के लिए 6 चम्मच रखने पड़ते हैं लेकिन 'पॉलीगन्स' में सिर्फ 2 लचीले टूल से किया जा सकता है। उन्होंने नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (अहमदाबाद) से पढ़ाई की है।