वंदे भारत ट्रेनों के खाने को लेकर ऑनलाइन एक जैसी तस्वीरों-शिकायतों वाली पोस्ट सामने आने के बाद भारतीय रेलवे ने इसे कथित 'फेक कैंपेन' करार देते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। रेलवे का दावा है कि अलग-अलग रूट की ट्रेनों के नाम पर फर्ज़ी शिकायतें कर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही थी।