'एक जनपद, एक उत्पाद' ने यूपी के एक्सपोर्ट को किया दोगुने से ज़्यादा: सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बताया कि 'एक जनपद, एक उत्पाद' ने राज्य के एक्सपोर्ट को दोगुने से ज़्यादा किया है। उन्होंने कहा, "मुरादाबाद के पीतल उद्योग ने ₹14,000-₹15,000 करोड़ जबकि भदोही के कार्पेट उद्योग ने ₹6,000-₹7,000 करोड़ का एक्सपोर्ट किया है।" मुख्यमंत्री ने कहा, "कोविड-19 काल में हमारे यहां सभी यूनिट चल रही थीं।"