inshorts

एक जैसे नाम व लुक वाले 2 लोग मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं: तस्वीर शेयर कर रूसी नेता

रूस के विपक्षी नेता बोरिस विस्नेव्स्की ने आरोप लगाया है कि सेंट पीटर्सबर्ग से चुनाव लड़ रहे उनके 2 विरोधियों ने उनके जैसा दिखने के लिए अपना नाम और रूप बदल लिया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा, "चुनाव के वक्त नाम बदलकर 'बोरिस विस्नेव्स्की' बने मेरे 'हमशक्लों' ने अपना रूप भी बदल लिया है...उन्होंने दाढ़ी-मूंछें उगा ली है।"