inshorts

एक टिफिन बॉक्स और आंखों में सपने लेकर बिहार से निकला था: वेदांता के अरबपति चेयरमैन

वेदांता के अरबपति चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि लाखों लोगों की तरह वह भी अपनी 'किस्मत आज़माने' मुंबई आए थे। उन्होंने लिखा, "मैं एक टिफिन बॉक्स, बिस्तर और आंखों में सपने लेकर बिहार से निकला था। विक्टोरिया टर्मिनस पहुंचा और...सपनों का शहर देखा।" बकौल अग्रवाल, "मैं युवाओं को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।"