आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर बने और उन्होंने X पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में चड्ढा ब्लिंकिट जैकेट पहने और डिलीवरी बैग लिए स्कूटी पर सामान की डिलीवरी करने के लिए जाते दिखे। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, "बोर्ड रूम से दूर...मैंने उनका दिन जिया है।"