एक दिन में 90% तक टूट गया टाटा का यह मल्टीबैगर शेयर? जानें क्यों आई इतनी 'गिरावट'
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इनवेस्टमेंट के शेयर की कीमत मंगलवार सुबह एनएसई पर 90% तक गिरकर ₹1,015 के निचले स्तर पर आ गई। दरअसल, मंगलवार को कंपनी के 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट है और स्टॉक स्प्लिट के प्राइस एडजस्टमेंट के कारण यह गिरावट देखी गई। कंपनी ने पहली बार अपने शेयर को बांटा है।