एक दिन में ही पार्सल डिलीवरी करेगी भारतीय डाक, इस दिन से शुरू होगी सेवा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारतीय डाक विभाग जनवरी 2026 से 24-48 घंटे के अंदर डाक और पार्सल सेवा शुरू करने जा रहा है। वर्तमान में इस तरह की डिलीवरीज़ के लिए 3-5 दिन का समय लगता है। भारतीय डाक की स्‍थापना 1854 में हुई थी और यह ग्रामीण क्षेत्रों में रीढ़ की तरह काम करता है।