यूक्रेनी अधिकारी के अनुसार, नागरिकों को युद्ध से बचाने को लेकर यूक्रेन-रूस एक दिन के निकासी कॉरिडोर के लिए सहमत हो गए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किसी यूरोपीय राष्ट्र पर हुए सबसे बड़े हमले के बीच सैंकड़ों लोगों के मरने/घायल होने की खबर है। इससे पहले सेवेरोदोनेस्का शहर में हुए रूसी मिसाइल हमले में 10-लोग मारे गए थे।