एक दिन यह तय नहीं करता, हमारा भविष्य क्या है: शेयरों में 27% की गिरावट के बाद पेटीएम सीईओ

ट्रेडिंग के पहले दिन आईपीओ मूल्य से करीब 27% कम पर पेटीएम के शेयर बंद होने के बाद कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा है, "एक दिन यह तय नहीं करता है...कि हमारा भविष्य क्या है।" उन्होंने रॉयटर्स से कहा, "यह एक...नया बिज़नेस मॉडल है।" बकौल शेखर, भारत में लिस्टिंग करने पर उन्हें कोई अफसोस नहीं है।