एक दूसरे से जुड़े जुड़वा भाइयों ने पंजाब में डाला वोट, गोपनीयता के लिए दिए गए चश्मे

अमृतसर (पंजाब) में एक दूसरे से जुड़े जुड़वा भाइयों सोहना सिंह और मोहना सिंह ने पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग वोटर के तौर पर मतदान किया। एक अधिकारी ने बताया कि मतदान की गोपनीयता बरकरार रखने के लिए उन्हें चश्मे दिए गए थे। दोनों अमृतसर के एक अनाथालय में रहते हैं।