'एक देश, एक चुनाव' को लेकर राष्ट्रपति को सौंपी गई रिपोर्ट
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने देश में एक साथ लोकसभा, विधानसभा व स्थानीय निकायों के चुनाव कराने को लेकर 'एक देश, एक चुनाव' रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18,000+ पन्नों की इस रिपोर्ट में 2029 से 'एक देश, एक चुनाव' की नीति लागू करने की सिफारिश की गई है।