एक पिता का पोस्ट हुआ वायरल, कहा- भारत में बेटियों की परवरिश नहीं, मौन क्रांति है
बेंगलुरु के शख्स अजित शिवराम का लिंक्डइन पोस्ट वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने भारत में बेटियों की परवरिश को 'मौन क्रांति' बताया है। अजित ने लिखा कि उनकी बेटियां रोज़ यूनिफॉर्म पहनकर अपने सपनों के साथ ऐसे समाज में जाती हैं जो उनके लिए नहीं बना। उन्होंने लिखा, "दुनिया उनकी हंसी और महत्वकांक्षाओं पर सवाल उठाएगी...उनकी चुप्पी को काबिलियत समझेगी।"