एक प्रेम कहानी के साथ शुरू हुआ था दिल्ली का 'द बिग चिल' कैफे, सालाना ₹150 करोड़ की है कमाई

साल-2000 में दिल्ली में खुले 'द बिग चिल' कैफे के एनसीआर में आज 8 कैफे और 4 डिज़र्ट आउटलेट हैं जिनकी ₹150 करोड़/साल की कमाई है। इसे पूर्व सैन्य अधिकारी असीम ग्रोवर और उनकी ब्रिटिश-भारतीय पत्नी फॉज़िया अहमद ने खोला था जिनकी मुलाकात रवांडा में हुई थी। उन्होंने कोई प्रचार नहीं किया और केवल टेस्ट की क्वॉलिटी पर ध्यान दिया।