एक बाइक, पीछे लगी टोकरी में 5 बच्चे और आगे एक बच्चा, वीडियो आया सामने
मैसूरु-नंजनगुड रोड पर दोपहिया वाहन चलाते हुए एक शख्स का वीडियो सामने आया है जिसके पीछे लगे धातु के पिंजरे/टोकरी में 5 बच्चों को ठूंसकर बैठाया गया है जबकि एक बच्चा आगे बैठा हुआ है। चालक ने हेलमेट पहना हुआ है लेकिन बच्चों के सिर पर हेलमेट या कोई सुरक्षा उपकरण नज़र नहीं आ रहा है।