एक बार फिर चंद्रमा के करीब पहुंचा ISRO का चंद्रयान-3, मिले ये वैज्ञानिक डेटा
इसरो के चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल 2 साल बाद एकबार फिर चंद्रमा के करीब पहुंचा है। 2023 में लैंडर व रोवर की सफल लैंडिंग के बाद यह मॉड्यूल कक्षा में घूमता रहा और प्राकृतिक गुरुत्वाकर्षण से 2025 में दोबारा चंद्रमा के प्रभाव क्षेत्र में लौट आया। इसरो को इससे स्पेसक्राफ्ट नेविगेशन व ऑर्बिटल मकैनिक्स से जुड़ा अहम डेटा मिला है।