एक बार मुझे तोहफे में देसी घी मिला था: अरशद नदीम को भैंस मिलने पर नीरज चोपड़ा
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम को तोहफे में भैंस मिलने पर नीरज चोपड़ा ने कहा है, "एक बार मुझे तोहफे में देसी घी मिला था।" उन्होंने कहा, "घी इसलिए दिया जाता है क्योंकि हमारा मानना है...इससे खेल के लिए ताकत आती है।" उन्होंने कहा, "भैंस भी दी जाती है...पहलवानों और कबड्डी खिलाड़ियों को भी बुलेट मोटरसाइकिल/ट्रैक्टर मिलते हैं।"