पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) पंकज सरन ने कहा है कि चीनी राजदूत द्वारा श्रीलंका के लिए सहानुभूतिपूर्ण बयान जारी करना 'काफी असाधारण' है। उन्होंने कहा, "श्रीलंका में आर्थिक संकट काफी हद तक पिछले कुछ वर्षों की चीनी नीतियों के कारण आया।" उन्होंने कहा, "चीन ने श्रीलंका को एक बड़े खेल में मोहरे की तरह इस्तेमाल किया।"