एक भी फ्लाइट नहीं है फिर भी देश का नंबर एक एयरपोर्ट बना खजुराहो

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के कस्टमर सैटिस्फैक्शन इंडेक्स में खजुराहो एयरपोर्ट देश का नंबर-1 एयरपोर्ट बना है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-अगस्त में यहां एक भी कमर्शियल फ्लाइट संचालित नहीं हो रही। पहले यहां सिर्फ दिल्ली और वाराणसी के लिए दो उड़ानें थीं जो फिलहाल बंद हैं। अक्टूबर में सेवाएं दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

Load More