अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक भारतीय रिपोर्टर के 'US में भारत विरोधी गतिविधियों' से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया है। उन्होंने पहले 'कुछ सुनाई नहीं दिया' कहते हुए रिपोर्टर से ज़ोर से बोलने को कहा और उसके दोबारा पूछने पर कहा, "आपकी एक भी बात मैं समझ नहीं पाया...आपका ऐक्सेंट समझना मेरे लिए मुश्किल हो रहा है।"