एक भी मैच जीते बिना पाक महिला विश्व कप से हुआ बाहर, सेमीफाइनल-फाइनल भारत में होंगे
महिला विश्व कप-2025 के 22वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद पाकिस्तान एक भी मैच जीते बिना महिला विश्व कप से बाहर हो गया है। पाकिस्तान के बाहर होने के बाद अब सेमीफाइनल-फाइनल मैच की मेज़बानी भारत ही करेगा। दरअसल, महिला विश्व कप-2025 का मेज़बान भारत है लेकिन पाकिस्तान के कारण श्रीलंका को सह-मेज़बान बनाया गया था।