एक मुट्ठी बादाम का सेवन करने से कम होता है दिल की बीमारियों का खतरा: रिसर्च

एक रिसर्च के मुताबिक, रोज़ाना एक मुट्ठी (30-35 ग्राम) बादाम खाने से दिल की बीमारियों का खतरा 3.5% तक कम हो जाता है। बादाम में हेल्दी फैट्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं और दिल की बीमारियों से बचाते हैं। बादाम में ऐंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो एलडीएल को कम करता है और एचडीएल को बढ़ाता है।