एक मकान की वजह से अटका है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम, सामने आई तस्वीर

गाज़ियाबाद में एक घर के कारण दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है क्योंकि मालिक वीरसेन 1600 वर्ग मीटर का प्लॉट खाली नहीं कर रहे हैं। 1998 में यूपी हाउसिंग बोर्ड ने मंडोला हाउसिंग स्कीम के लिए ज़मीन अधिग्रहित की थी लेकिन वह इलाहाबाद हाईकोर्ट चले गए और एनएचएआई के निवेदन के बावजूद वीरसेन ज़मीन नहीं दे रहे।