एक महीने में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हुई मौत, बिहार से आई दर्दनाक खबर

बांका (बिहार) में एक महीने के भीतर एक घर के 4 सदस्यों की मौत हो गई। अनुपम नामक शख्स की मां का 12 दिसंबर को निधन हुआ था व फिर उनके श्राद्ध के बाद 27 दिसंबर को उनके पिता का निधन हो गया। पिता के श्राद्ध से लौटते वक्त अनुपम व उनकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई।