आरबीआई के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2026 में भारतीयों ने विदेश यात्रा पर $1.09 बिलियन खर्च किए जो फरवरी में $1.3 बिलियन और जनवरी में $1.65 बिलियन से कम है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई के पहले पखवाड़े में देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने की अपील करते हुए विदेश यात्रा कम करने को कहा था।