एक रेल दुर्घटना के लिए लाल बहादुर शास्त्री ने रेल मंत्री के पद से दे दिया था इस्तीफा

पूर्व प्रधानमंत्री व रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 1956 में एक रेल दुर्घटना (जिसमें कई लोग मारे गए थे) के लिए खुद को ज़िम्मेदार मानते हुए रेल मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसपर शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा था कि वह इस्तीफा इसलिए स्वीकार कर रहे हैं ताकि यह एक मिसाल बने।