एक्वा लाइन विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी, 5 नए स्टेशन

केंद्रीय कैबिनेट ने नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक 8.449 किमी लंबे एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को मंजूरी दी। इस एलिवेटेड कॉरिडोर पर 5 नए स्टेशन बनेंगे और परियोजना पर ₹2,390 करोड़ खर्च होंगे। विस्तार के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा का कुल मेट्रो नेटवर्क 71.878 किमी हो जाएगा।