एक वायरल वीडियो के आधार पर नहीं निकाल सकते कोई निष्कर्ष: लखीमपुर हिंसा पर यूपी पुलिस

लखनऊ ज़ोन (यूपी) के एडीजी एस.एन. सबत ने कहा है कि लखीमपुर खीरी मामले में एक वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कोई निष्कर्ष नहीं निकाल सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य सबूतों की जांच कर रही है। लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों को कुचल रही एक एसयूवी का वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने ऐसा कहा है।