inshorts

एक शेयर पर ₹11 का डिविडेंड देगी एंजल वन

ऑनलाइन ब्रोकरेज कंपनी एंजल वन लिमिटेड ने शेयरधारकों को प्रति शेयर ₹11 का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹10 की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर दिया जाएगा। डिविडेंड देने की रिकॉर्ड डेट 21 जनवरी है। कंपनी नवंबर 2020 से अब तक निवेशकों को 16 बार डिविडेंड दे चुकी है।